Varanasi Airport: 17 देशों के लिए शुरू हुई सेवा, लेकिन यात्री नहीं; उड़ानें घटने से भी संख्या में आई कमी
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर इंडिया की हब एंड स्पोक सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली के माध्यम से 17 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक एक ही टिकट पर कनेक्टिविटी मिल रही है। इससे विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन दूसरी ओर घरेलू उड़ानों की लगातार घटती संख्या आम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यही नहीं, इन 17 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए भी वाराणसी से यात्रियों की संख्या कम है। बड़ी संख्या में यात्रियों की जरूरत दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख घरेलू शहरों के लिए रहती है। पिछले कुछ समय में विभिन्न एयरलाइनों की ओर से उड़ानों की संख्या घटाए जाने से सीटों की उपलब्धता कम हो गई है। इसका असर किराये पर भी पड़ा है और कई रूटों पर यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 10:08 IST
Varanasi Airport: 17 देशों के लिए शुरू हुई सेवा, लेकिन यात्री नहीं; उड़ानें घटने से भी संख्या में आई कमी #CityStates #Varanasi #VaranasiAirport #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
