वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: किश्तवाड़ इकाई में 2024 के बाद हुई सभी नियुक्तियां रद्द, जांच के बाद सभी सेवाएं खत्म

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने अपनी किश्तवाड़ इकाई में एक जनवरी 2024 के बाद की गई सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। जांच में पाया गया कि ये नियुक्तियां सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना और नियमों का उल्लंघन करके की गई थीं। इसके साथ ही इन सभी कर्मचारियों की सेवाएं एक अगस्त 2026 से समाप्त हो गई हैं।वक्फ बोर्ड की किश्तवाड़ इकाई में हुई नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वक्फ बोर्ड प्रशासन ने 30 जुलाई 2026 को जांच समिति का गठन किया था। समिति को किश्तवाड़ इकाई के प्रशासनिक व वित्तीय कामकाज और नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: किश्तवाड़ इकाई में 2024 के बाद हुई सभी नियुक्तियां रद्द, जांच के बाद सभी सेवाएं खत्म #CityStates #Srinagar #JammuKashmirWaqfBoard #KishtwarWaqfUnit #WaqfBoardAction #KishtwarAppointmentsCancelled #IllegalAppointments #EmployeesServicesTerminated #WaqfBoardRecruitmentIrregularities #JKNews #KishtwarNews #KashmirNews #SubahSamachar