Tehri News: बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर सात लोगोें को थमाए नोटिस
नई टिहरी। होली के दौरान बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से घनसाली, लंबगांव, प्रतापनगर, चंबा और तपोवन बाजार क्षेत्र की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग दुकानों से 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर प्रयोगशाला जांच को भेजे हैं। बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बेचने पर सात लोगों को मौके पर नोटिस थमाकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अलग-अलग दुकानों से मिठाई, दूध, दही, पापड़, सूजी, तेल, नमकीन के सैंपल भरे गए। दुकानों में एक्सपायरी सामान की जांच के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव / सीनियर सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदाराें को मानक के अनुरूप खाद्य पदाथों की बिक्री करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:21 IST
Tehri News: बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर सात लोगोें को थमाए नोटिस #SevenPeopleWereServedNoticesForSellingFoodItemsWithoutALicense. #SubahSamachar
