Noida News: कबड्डी में जिले की सात खिलाड़ियों का मंडल की टीम में चयन

फोटोरायबरेली में 14 से 16 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालिका प्रतियोगिता, मेरठ मंडल का करेंगी प्रतिनिधित्वसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सात उभरती कबड्डी खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम में हुआ है। रायबरेली में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंडलीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। चयन की जानकारी मिलने के बाद खिलाड़ियों के परिवार, प्रशिक्षकों और खेल विभाग में खुशी का माहौल है।चयनित खिलाड़ियों में माही नागर, साक्षी, ज्योति, राधिका, रिचिका, मनीषा और साक्षी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी रायबरेली स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमों के साथ मुकाबला करेंगी। खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पांच नवंबर को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए थे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली 14 खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया था। इसके बाद छह नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए।मंडलीय ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक, फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन का आकलन किया गया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले की सात खिलाड़ियों को मेरठ मंडल की टीम में स्थान मिला।डॉ. परवेज अली ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: कबड्डी में जिले की सात खिलाड़ियों का मंडल की टीम में चयन #SevenPlayersFromTheDistrictSelectedForTheDivisionalKabaddiTeam #SubahSamachar