Faridabad News: 27 मार्च से शुरू होगा सातवां थिएटर फेस्टिवल, प्रवेश निशुल्क
विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर केएल मेहता कॉलेज में होगा तीन दिन तक आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर 27 मार्च से सातवें फरीदाबाद थिएटर फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। इस तीन दिवसीय आयोजन का मंचन एनआईटी तीन स्थित केएल मेहता कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) के सहयोग से किया जा रहा है।फेस्टिवल में दर्शकों को हर दिन अलग-अलग नाटकों का मंचन देखने को मिलेगा। पहले दिन चिट्ठी, दूसरे दिन टैक्स फ्री और तीसरे दिन टेम्पोरेरी तुम परमानेंट हम नाटक का मंचन होगा। तीनों दिन नाटक की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य शहर में रंगमंच कला को बढ़ावा देना और लोगों को नाटकों के प्रति जागरूक करना है। इस फेस्टिवल में नाटक देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आम लोग बिना किसी टिकट के इन प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे।नगर निगम की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंच, लाइट और साउंड व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि दर्शकों को अच्छा अनुभव मिल सके। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:19 IST
Faridabad News: 27 मार्च से शुरू होगा सातवां थिएटर फेस्टिवल, प्रवेश निशुल्क #SeventhTheaterFestivalWillStartFromMarch27 #EntryFree #SubahSamachar
