Delhi NCR News: गली में बह रहा सीवर, सफाई व्यवस्था कागजों तक सीमित

संवाद न्यूज एजेंसीपूर्वी दिल्ली।जगजीत नगर महादेव मार्ग में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने के कारण गंदा नाले का पानी बीच गली में फैल रहा है। गली में जगह-जगह जमा गंदा पानी और फैलती बदबू से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने कहा कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है, जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर है। स्थानीय निवासियों के अनुसार लंबे समय से सीवर जाम और गंदगी की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। गली में फैले दूषित पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश शुरू होने पर जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: गली में बह रहा सीवर, सफाई व्यवस्था कागजों तक सीमित #SewerFlowingInTheStreet #SanitationSystemLimitedToPapers #SubahSamachar