Noida News: छिजारसी और वाजिदपुर में बदलेगी सीवरेज और पाइपलाइन
-1.65 करोड़ से छिजारसी और 1.64 करोड़ की लागत से वाजिदपुर में होगा काममाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। छिजारसी और वाजिदपुर में टूटी हुई सीवरेज और पानी की पाइपलाइन को बदला जाएगा। इससे निवासियों को पानी की आपूर्ति बेहतर होगी और सीवरेज से होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। जिसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया है। छिजारसी में 1.65 करोड़ की लागत से काम किया जाएगा। वहीं वाजिदपुर गांव में 1.64 करोड़ की लागत से काम किया जाना है।निवासियों को हो रही समस्याओं को देखते हुए ये कार्य कराए जा रहे हैं। बीते समय प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रहीं ग्राम चौपालों में भी लोगों ने टूटी सीवरेज और चोक लाइन की समस्या को सामने रखा था। उन्होंने बताया कि सीवर की पाइपलाइन चोक होने से गंदगी सड़क पर आ रही है। गंदगी बढ़ने से आसपास दुर्गंध भी बढ़ रही थी। साथ ही पानी की पाइपलाइन भी ऐसी ही हालत में है। जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि नई पाइपलाइन बिछने के बाद निवासियों को काफी राहत मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 20:03 IST
Noida News: छिजारसी और वाजिदपुर में बदलेगी सीवरेज और पाइपलाइन #SewerageAndPipelineWillBeReplacedInChhijarsiAndWajidpur #SubahSamachar
