Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण

यमुनानगर। शादी का झांसा देकर युवक ने 17 साल की किशोरी का यौन उत्पीड़न किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। थाना बूड़िया पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में भंभाैली निवासी सुमित अपनी रिश्तेदारी में आता जाता रहता है। जिसके चलते बेटी की उससे जान पहचान हो गई। आरोप है कि उसने बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। 26 जनवरी को आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। जिसके बाद वह लगातार उसके साथ गलत काम कर रहा है। बाद में उसने शादी से भी मना कर दिया। जब बेटी उससे बात करती तो वह धमकियां देने लगा। मजबूरन उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 01:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण #SexualExploitationOfATeenageGirlUnderThePretextOfMarriage #SubahSamachar