क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में होगा शाहरुख खान का कैमियो, मोहनलाल के स्टाइलिस्ट ने किया बड़ा खुलासा

पहले भी शाहरुख खान की फिल्म रा.वन में रजनीकांत के मशहूर किरदार चिट्टी का कैमियो दिखाया गया था, लेकिन बाद में अभिनेता सुरेश मेनन ने बताया था कि उस सीन में खुद रजनीकांत मौजूद नहीं थे। वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने लुंगी डांस में भी रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया गया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि जेलर 2 में दोनों साथ में नजर आ सकते हैं। जेलर 2 में एक साथ दिखाई देंगे दोनों स्टार्स खबरें है कि निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म जेलर 2 में दोनों स्टार्स एक साथ दिखाई देंगे। यह जानकारी अभिनेता मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिहाद शमसुद्दीन के इंस्टाग्राम स्टोरी से सामने आई, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और चर्चा तेज हो गई है। हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन फैंस के बीच इस खबर की वजह से एक्साइटमेंट बढ़ गई है। If SRK is making a cameo in Jailer 2, then it will be a blast pic.twitter.com/U6J8vvlnYymdash; Utsav Dutta (Fan Account) (@UtsavDutta18) December 25, 2025

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में होगा शाहरुख खान का कैमियो, मोहनलाल के स्टाइलिस्ट ने किया बड़ा खुलासा #SouthCinema #National #Rajnikanth #RajnikanthJailer2 #RajinikanthJailer2ReleaseDate #RajnikanthNetWorth #ShahRukhKhan #ShahRukhKhanMovie #KingMovie #Jailer2ReleaseDate #Jailer2Cast #RajinikanthShahRukhKhan #SubahSamachar