शाहजहांपुर गौतम हत्याकांड: आरोपी समीर के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर, छह घंटे में हुआ जमींदोज

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य की हत्या के आरोपी समीर के दो मंजिला मकान को बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की टीम ने छह घंटे में जमींदोज कर दिया। पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम पांच बजे तक चलती रही। इससे पहले टीम ने आरोपी के रिश्तेदारों को बुलाकर अंदर रखा सामान उनके हवाले कर दिया था। आरोपी के रिश्तेदारों ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 31 जुलाई की रात को गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। दो समुदाय का मामला होने के चलते एक अगस्त को हिंदू संगठनों ने कांट थाने के सामने धरना देकर करीब आठ घंटे तक कांट-जलालाबाद मार्ग जाम रखा था। एसपी सौरभ दीक्षित ने पहुंचकर मामले को शांत कराया था। धरने देने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की बात लिखित में लेने के बाद माने थे। यह भी पढ़ें-Shahjahanpur News:बिजली के खंभे में उतरे करंट से कक्षा दो के छात्र की मौत, शव गोद में लेकर बिलख पड़ी मां नगर पंचायत ने जारी किया था नोटिस मामले में पुलिस ने समीर, उसके पिता लियाकत, सगे भाई तदीम व चचेरे भाई राजा को जेल भेज दिया था। हत्या के बाद से उसका मकान बंद था। मामले में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने दो अगस्त को समीर के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी प्रथम में स्थित मकान पर निर्माण अवैध होने की बात कहते हुए नोटिस चस्पा कराया था। 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया था लेकिन जवाब नहीं दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 16:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शाहजहांपुर गौतम हत्याकांड: आरोपी समीर के दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर, छह घंटे में हुआ जमींदोज #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #BulldozerAction #Bulldozer #GautamMurderCase #SubahSamachar