Sonipat News: शाहपुर तगा की पायल को मिला नारी शक्ति गौरव सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। गांव शाहपुर तगा की पायल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरमाता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुई हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा को यह सम्मान 1857 के क्रांति नायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान ने प्रदान किया है। समारोह में शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पायल की शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक विषयों पर सक्रियता की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि पायल ने अपने परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। सम्मान प्राप्त करने पर पायल ने खुशी जताते हुए इसका श्रेय अपने माता संतोष देवी, पिता महेंद्र रंगा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा और अपने शोध निर्देशक जयवीर सिंह को दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: शाहपुर तगा की पायल को मिला नारी शक्ति गौरव सम्मान #ShahpurTaga'sPayalReceivedTheNariShaktiGauravSamman #SubahSamachar