जब प्रिंस ऑफ बंगाल की मुलाकात किंग से हुई , IPL में शाहरुख खान से मिले सौरभ गांगुली; वीडियो ने मचाई तबाही
कोलकाता में खेले जाने वाले आइपीएल मैच में भले ही बारिश ने खेल बिगाड़ दिया हो, लेकिन फैंस के लिए एक खास पल जरूर बन गया। कॉलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन असली चर्चा किसी और वजह से हुई। शाहरुख और सौरभ की मुलाकात सोमवार को शाहरुख खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए ईडन गार्डन्स पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। हालांकि गीले मैदान के कारण मैच नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने फैंस का दिल जीत लिया। मैच के बाद शाहरुख की मुलाकात पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली से हुई। दोनों की ये मुलाकात काफी खास रही। वीडियो में देखा गया कि दोनों पहले बातचीत करते हैं और फिर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस प्यारे मोमेंट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। View this post on Instagram A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 09:01 IST
जब प्रिंस ऑफ बंगाल की मुलाकात किंग से हुई , IPL में शाहरुख खान से मिले सौरभ गांगुली; वीडियो ने मचाई तबाही #Bollywood #National #ShahrukhKhan #ShahRukhKhanMovies #SouravGanguly #ShahRukhKhanAndSouravGanguly #Ipl #KkrVsPbks #ShahrukhKhanNetWorth #ShahRukhKhanUpcomingMovies #SubahSamachar
