Shamli News: मुरादाबाद की तर्ज पर चमकेगा शामली, लगेंगे 100 बोलार्ड और डेकोरेटिव पोल
20 लाख होंगे खर्च, मुजफ्फरनगर रोड, फव्वारा चौक, बुढ़ाना रोड और अजंता चौक पर लगाए गए शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ यातायात व्यवस्था में भी आएंगे कामफोटोसंवाद न्यूज एजेंसीशामली। शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से 20 लाख रुपये की लागत से 100 बोलार्ड और डेकोरेटिव स्ट्रीट पोल लगाए गए हैं। मुरादाबाद की तर्ज पर लगाए गए इन पोल से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों की सुंदरता बढ़ेगी। मुजफ्फरनगर रोड, फव्वारा चौक, बुढ़ाना रोड और अजंता चौक के आसपास इनकी स्थापना की गई है। काम जारी है।बोलार्ड पोल का इस्तेमाल यातायात को व्यवस्थित करने और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित करने में किया जाता है। ये पोल अनधिकृत वाहनों की आवाजाही रोकने और सड़क किनारे अतिक्रमण नियंत्रित करने में भी उपयोगी होते हैं। वहीं, डेकोरेटिव स्ट्रीट पोल शहर की सुंदरता बढ़ाने और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रूप देने में मददगार होते हैं। इनसे शहर को आधुनिक लुक देने की योजना है।नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से 100 बोलार्ड और डेकोरेटिव स्ट्रीट पोल लगवाए गए हैं। मुरादाबाद की तर्ज पर शहर के प्रमुख स्थानों पर इन्हें स्थापित कराया गया है। नगर पालिका का प्रयास है कि शामली को भी आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 19:09 IST
Shamli News: मुरादाबाद की तर्ज पर चमकेगा शामली, लगेंगे 100 बोलार्ड और डेकोरेटिव पोल #ShamliToShineAlongTheLinesOfMoradabad;100BollardsAndDecorativePolesToBeInstalled #SubahSamachar
