Shamli: चंदनपुरी कट पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

झिंझाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित चंदनपुरी कट पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक की टक्कर से मौके पर ही तोड़ा दम जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। बताया जाता है कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी बिडोली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और चालक को लिया हिरासत में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 11:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shamli: चंदनपुरी कट पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Shamli #ShamliAccident #ChandanpuriCutRoadAccident #MeerutKarnalHighwayAccident #YouthKilledByTruck #JhinjhanaRoadAccident #शामलीहादसा #चंदनपुरीकटएक्सीडेंट #मेरठकरनालहाईवेहादसा #ट्रकसेयुवककीमौत #झिंझानासड़कदुर्घटना #SubahSamachar