Shani Dev 108 Names: शनि देव के ये शक्तिशाली नाम दूर करेंगे जीवन की परेशानियां, जाप करने से मिलेगा विशेष लाभ

Shani Dev 108 Names: शनिवार का दिन भगवान शनि की पूजा-अर्चना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन शनि देव की उपासना करने पर व्यक्ति को जीवन के कई कष्टों और दोषों से राहत मिलती है। कहा जाता है कि, जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा हो, उन्हें शनिवार के दिन विशेष रूप से शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन शनिदेव के पवित्र और शक्तिशाली नामों का जाप करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि, शनिवार को भगवान शनि के 108 नामों का श्रद्धा के साथ जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में चल रही परेशानियां और कार्यों में बार-बार आने वाली रुकावटें कम होने लगती हैं। आइए इन शक्तिशाली नामों को जानते हैं। शनिदेव के नाम जप करने से मिल सकते हैं ये खास लाभ करियर में सफलता और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। व्यापार में विस्तार और नए सौदों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होकर शुभ योग बन सकते हैं। लंबे समय से की गई मेहनत का सकारात्मक फल मिलने लगता है। कारोबार में तरक्की और स्थिरता आने लगती है। रुके हुए या अटके काम पूरे होने के संकेत मिलते हैं। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना रहती है। शारीरिक समस्याओं में सुधार और सेहत बेहतर होने लगती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shani Dev 108 Names: शनि देव के ये शक्तिशाली नाम दूर करेंगे जीवन की परेशानियां, जाप करने से मिलेगा विशेष लाभ #Religion #National #ShaniDev108NamesJaapBenefits #ShaniDev108NamesChantingNiyam #ShaniDev108Names #SubahSamachar