Dehradun News: विकासनगर की शिखा मेहता को मिला विद्यावाचस्पति सम्मान
विकासनगर। विकासनगर निवासी शिखा मेहता को ज्योतिष एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए नई दिल्ली में प्रतिष्ठित विद्यावाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह डॉक्टरेट की मानद उपाधि उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, वृंदावन धाम के कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्र देवेन्दु ने प्रदान की। समारोह में पद्मश्री डॉ. अरविंद कुमार और शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली की डॉ. रेखा चौहान उपस्थित रहीं। मेहता को यह सम्मान ज्योतिष शास्त्र में उनके गहन अध्ययन और समाज कल्याण के निस्वार्थ कार्यों के लिए मिला। कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्र देवेन्दु ने कहा कि मेहता जैसी साधिकाएं ज्योतिष ज्ञान को समाज कल्याण से जोड़ रही हैं। इस उपलब्धि से विकासनगर सहित पछुवादून क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिखा मेहता ने इसे गुरुजनों के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा का प्रतिफल बताया। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बढ़ने की बात कही। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 19:14 IST
Dehradun News: विकासनगर की शिखा मेहता को मिला विद्यावाचस्पति सम्मान #ShikhaMehtaOfVikasnagarReceivedVidyavachaspati #SubahSamachar
