हिमाचल: नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ रही शिमला पुलिस, तीन मामलों में 40.5 लाख की संपत्ति सीज
नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए शिमला पुलिस अब केवल नशीले पदार्थ बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं रहना चाहती। पुलिस ने नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों की वित्तीय जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार इसी अभियान के तहत तीन एनडीपीएस मामलों में 40.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की गई हैं। इनमें वाहन, बैंक खातों में मौजूद रकम और अन्य वित्तीय संपत्तियां शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 08:30 IST
हिमाचल: नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ रही शिमला पुलिस, तीन मामलों में 40.5 लाख की संपत्ति सीज #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaPolice #DrugTrafficking #NdpsCases #DrugSmugglersAssets #Rs40.5LakhAssetsSeized #ShimlaChittaCase #BaluganjPolice #SubahSamachar
