Agra News: दौड़ प्रतियोगिता में शिव शंकर ने मारी बाजी
मलपुरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद में मंगलवार को स्वर्गीय शिवचरण स्मृति दाैड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के शिव शंकर प्रथम, नदीम सैयां के शिवा तोमर द्वितीय और मथुरा के गाैरव तृतीय स्थान पर रहे। आयोजक डॉ. दिगंबर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन किलोमीटर की थी। प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय 1100 रुपये से विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मानसिंह, राधेश्याम, प्रदीप चाहर, गुरु वचन, सुशील कुमार, राजवीर सिंह, रविंद्र सिंह और महावीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:15 IST
Read More:
Shiv Shankar won the race competition.
Agra News: दौड़ प्रतियोगिता में शिव शंकर ने मारी बाजी #ShivShankarWonTheRaceCompetition. #SubahSamachar
