शिवोहम का महाआयोजन: कैलाश खेर की आवाज़ में गूंजेगी शिव भक्ति, 12 ज्योतिर्लिंगों के AI दर्शन बनेंगे आकर्षण
परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम 27 फरवरी को बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर, माल रोड पर शिवोहम में दिखेगा। इस विशेष आध्यात्मिक संध्या का आयोजन अमर उजाला की ओर से किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध भारतीय पॉप गायक कैलाश खेर सुरों में दम भरेंगे। आयोजन का प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती है। यह कार्यक्रम पारंपरिक भजन संध्या से अलग स्वरूप में तैयार किया गया है। युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग की शैली में शिव आराधना को आधुनिक ध्वनि, प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल दृश्य प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। पूरा आयोजन स्थल कैलाश मानसरोवर की थीम पर सुसज्जित होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 04:54 IST
शिवोहम का महाआयोजन: कैलाश खेर की आवाज़ में गूंजेगी शिव भक्ति, 12 ज्योतिर्लिंगों के AI दर्शन बनेंगे आकर्षण #CityStates #Agra #UttarPradesh #ShivohamAgraEvent #12JyotirlingaAiDarshan #KailashKherLiveConcert #KailasaBandPerformance #ShivaTandavDance #SpiritualLaserShow #DevotionalDjBeats #SatvikFoodCourt #DistrictAppTickets #शिवोहमआगरा #SubahSamachar
