UP: विंध्याचल में छप्पन भोग व 51 किलो का घंटा अर्पित, दर्शन के बाद शिवपाल यादव ने राम मंदिर मामले पर कसा तंज

भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे दिल्ली की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की। जनता पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का जिक्र करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक बहुत बुद्धिमान और पढ़े-लिखे हैं। वह जनता की बात बहुत अच्छी तरह रख रहे थे। सरकार उनकी बात नहीं मानना चाहती थी, इसलिए उनके ऊपर अत्याचार कर रही है। समाजवादी पार्टी उनके साथ हर तरीके से खड़ी है। यह बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कही। शिवपाल यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हुई चोरी पर कहाकि भगवान राम के मंदिर में चोरी होती है। चोरी कौन कराता है। भारतीय जनता पार्टी कराती है। तब भला उनसे बड़ा अधर्मी कौन हो सकता है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लेने आया हूं। जब मां का आशीर्वाद मिला हो तो जीत निश्चित है। इससे पहले विंध्याचल पहुंचने पर पुरानी वीआईपी मार्ग पर तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा, पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री कैलाश चौरसिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वीआईपी गेट से मालपुर प्रसाद लेकर मां के गर्भ गिरी में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां के दर्शन पूजन अर्चन कर देशवासियों व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना किए। इनको दर्शन पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित वरिष्ठ सपा नेता विजय बाबू मिश्रा ने कराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: विंध्याचल में छप्पन भोग व 51 किलो का घंटा अर्पित, दर्शन के बाद शिवपाल यादव ने राम मंदिर मामले पर कसा तंज #CityStates #Mirzapur #Varanasi #UttarPradesh #ShivpalYadav #VindhyachalTemple #MirzapurNews #SubahSamachar