Maharajganj News: कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़ समान उठा ले गए चोर
नौतनवां। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने खाद्यान्न और बर्तन चोरी कर लिए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश चंद ने अड्डा बाजार चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।प्रधानाध्यापक के अनुसार, चोर रसोईघर से पांच बोरा गेहूं, पांच बोरा चावल, एक डेग, 150 स्टील की थालियां, 50 गिलास, दो बाल्टी, तीन करछुल और तीन कटोरे समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरी के कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में भी परेशानी हो रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और प्रधानाध्यापक से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए चौकी ले जाया गया। हालांकि, प्रधानाध्यापक ने बाद में मामला खत्म होने की बात कही। इससे घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्हें अभी घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 02:32 IST
Maharajganj News: कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़ समान उठा ले गए चोर #SHOAbhishekSinghStatedThatHeHasNotYetReceivedAnyInformationRegardingTheIncident. #SubahSamachar
