गजब कर डाला: जिस सिपाही को किया लाइन हाजिर, उससे ही कराई VIP ड्यूटी; थाना प्रभारी निरीक्षक निलंबित
आगरा कमिश्नरेट में थानेदारों की मनमानी चल रही है। वह खुद को अधिकारियों से ऊपर समझ रहे हैं मगर इस बार डीसीपी के आदेश की नाफरमानी थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरि को भारी पड़ गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि डीसीपी के आदेश के बावजूद लाइन हाजिर सिपाही से वीआईपी ड्यूटी क्यों कराई गई। साथ ही एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बुलडोजर मालिक रईस खां पर फाइनेंस की कुछ किस्तें बकाया थीं। सिपाही सनी मलिक ने फाइनेंसकर्मियों की शह पर रईस को अवैध हिरासत में रखकर 25 हजार रुपये की वसूली की थी। शिकायत मिलने पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए थे। सिपाही को तत्काल लाइन में आमद कराने को कहा गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 06:04 IST
गजब कर डाला: जिस सिपाही को किया लाइन हाजिर, उससे ही कराई VIP ड्यूटी; थाना प्रभारी निरीक्षक निलंबित #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraPoliceAction #ShahganjShoSuspended #DcpOrderViolation #VipDutyControversy #ConstableLineHazirCase #PoliceCommissionerAgra #आगरापुलिसकार्रवाई #शाहगंजथानाप्रभारीनिलंबित #डीसीपीआदेशउल्लंघन #वीआईपीड्यूटीविवाद #SubahSamachar
