Shahjahanpur News: खाद के साथ जबरन जिंक दे रहे दुकानदार, किसानों ने जताया विरोध
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों की ओर से किसानों को खाद के साथ जिंक दिए जाने का विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें कहा गया कि किसानों को दुकानों पर खाद के साथ जिंक लेने पर मजबूर किया जाता है। किसान वैसे ही बारिश नहीं होने से परेशान हैं, डीजल महंगा होने से खेतों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। किसानों को ठगा जा रहा है। गांव नाहिल में गोशाला का निर्माण, बिजली कटौती आदि अन्य मुद्दों का समाधान करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला विक्की, मैकूलाल, कौशल सिंह, सुरेश पासवान, अशोक शुक्ला, पवन आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 18:06 IST
Shahjahanpur News: खाद के साथ जबरन जिंक दे रहे दुकानदार, किसानों ने जताया विरोध #ShopkeepersForcingZincSalesAlongWithFertilizers;FarmersProtest. #SubahSamachar
