Rewari News: होली पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी खरीदारी

रेवाड़ी। होली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। त्योहार नजदीक आते ही मुख्य बाजार, रेलवे रोड, मॉडल टाउन और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा रहा जिससे पूरे दिन रौनक बनी रही।विशेष रूप से मिष्ठान भंडारों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग गुजिया, मठरी, नमकीन, लड्डू, बर्फी और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए ताजा और विभिन्न वैरायटी की मिठाइयों का स्टॉक तैयार कर रखा है। कई दुकानों पर विशेष होली ऑफर और पैक्ड गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं जिन्हें लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों को भेंट करने के लिए खरीद रहे हैं। इसके साथ ही गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर भी बच्चों और युवाओं की खास भीड़ रही। बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारियां, कार्टून आकार की वॉटर गन, पारंपरिक पीतल और प्लास्टिक की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छोटे बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, डोरेमोन और अन्य लोकप्रिय किरदारों वाली पिचकारियां खूब पसंद की जा रही हैं।त्योहार को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए ताकि खरीदारी के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।अच्छी हो रही है दुकानदारीकुतुबपुर में मिष्ठान दुकानदार सुशील ने बताया कि काफी अच्छी बिक्री हुई है। लोग गुजिया अधिक पसंद कर रहे हैं। होली पर गुजिया अधिक बिकता है। उन्होंने 200 किलो गुजिया बना रखा है इसमें से 150 किलो गुजिया बिक गया है। वहीं, भाड़ावास मार्ग के रंग व पिचकारी व विक्रेता सुशील ने बताया कि इस बार हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ी है। लोग कैमिकल युक्त रंगों से बचते हुए त्वचा के अनुकूल गुलाल खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। कुतुबपुर स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदते लोग। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: होली पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी खरीदारी #ShoppingIncreasedInTheMarketsDueToHoliFestival #SubahSamachar