अतिक्रमण करने वालों की दुकान करवाई जाएगी बंद : आरएस बाट

पटौदी सब्जी मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे डीटीपी-ई आरएस बाट, दुकानदारों को लगाई फटकारसंवाद न्यूज एजेंसीपटौदी। जिला नोडल अधिकारी और जिला नगर योजनाकार (ई) (डीटीपी-ई) आरएस बाट ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पटौदी की सब्जी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नाले के ऊपर और दुकानों के बाहर सब्जियां रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। आरएस बाट अपनी टीम और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ सोमवार को भी पटौदी पहुंचे थे। उस समय मुख्य चौक के पास अतिक्रमण करने वाली करीब सात दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया था।मंगलवार को फिर निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को अतिक्रमण करते देखा गया। इस पर नोडल अधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो दुकानों को बंद करवाया जाएगा और एक-एक लाख रुपये तक का चालान किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी मंडी, मुख्य मार्ग, नौहटा चौक, व्यापारी मोहल्ला और नया गांव मोड़ का भी दौरा किया और जहां-जहां अतिक्रमण मिला, उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। आरएस बाट ने कहा कि अगर दुकानदारों को कोई समस्या है तो वे दो-चार दिन में समाधान के साथ उनके पास आकर बात कर सकते हैं लेकिन जनता की सुविधा सबसे पहले है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब लोगों के साथ न्याय होगा, लेकिन रेहड़ी लगवाकर अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासन और नगर परिषद की टीम भी मौजूद रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अतिक्रमण करने वालों की दुकान करवाई जाएगी बंद : आरएस बाट #ShopsOfEncroachersWillBeClosed:RSBat #SubahSamachar