Kangra News: सड़क पर दुकानें, मेला मैदान खाली

ग्राउंड रिपोर्टमहंगाई के बीच छोटे कारोबारियों का प्लॉट खरीदना हुआ मुश्किल मेले के चौथे दिन भी पूरी तरह नहीं सज पाया मेलासंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। दाडी मैदान में आयोजित पारंपरिक धुम्मूशाह मेले की रौनक इस बार अभी तक फीकी नजर आ रही है। जहां एक ओर सड़क किनारे व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं, वहीं मेला मैदान अभी तक खाली पड़ा हुआ है। इसका मुख्य कारण महंगे प्लाॅट बताए जा रहे हैं, जिसने छोटे कारोबारियों के लिए मैदान में प्लॉट खरीदना मुश्किल कर दिया है। कारोबारियों ने सड़क पर दाड़ी आईटीआई पुल से लेकर शीला चौक तक अपनी दुकानें सजा दी हैं। धुम्मूशाह मेले का शनिवार को चौथा दिन रहा। शनिवार की छुट्टी के चलते मैदान में तीन दिनों के मुकाबले हल्की चहल पहल देखने को मिली। सुबह से खराब चल रहे मौसम के बीच दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और धूप खिल गई। वहीं बारिश के कारण मैदान अभी भी कहीं कहीं से दलदल बना हुआ है। इससे मेला देखने आ रहे लोगों को मैदान में निकलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और किनारे से बचकर निकल रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय और छोटे कारोबारियों का कहना है कि इस बार प्लॉट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदार मैदान में जगह लेने से पीछे हट गए हैं। बॉक्स:पहली बार मैदान के बीच में सजा डोमस्थानीय कारोबारियों का कहना है कि दाड़ी मैदान में पहले केवल पांच हजार रुपये में स्टॉल मिल जाता था। इस बार एक स्टॉल 60,000 रुपये तक मिल रहा है। मैदान के बीच में कोई भी खाने के स्टॉल नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मेले में कभी भी डोम मैदान के बीच में नहीं लगाया जाता था। इस बार डोम मैदान में लगाया गया है। इससे 50 फीसदी मैदान डोम में सीमित हो गया है। जबकि डोम के बाहर की लगभग 10 से 15 दुकानें खाली पड़ी हैं।क्या कहते हैं कारोबारी50 सालों से मेला देख रहे हैं। प्रशासन ने मेले की परिभाषा ही खत्म कर दी है। पहले हर साल मेले का आयोजन आपस में मेल जोल के लिए करवाए जाते हैं। लेकिन अब केवल मेले में व्यापार ही हो रहा है। महंगे स्टॉल मिलने के कारण केवल बाहर के कारोबारी ही मेला लगाने पहुंचे हैं। - मोहिंद्र सिंह, स्थानीय कारोबारीबारिश के कारण लोग मेले में कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जबकि स्टाॅल महंगा मिलने के कारण छोटे कारोबारी इस बार मैदान में स्टॉल नहीं खरीद पाए हैं। मैदान के बीच में भी पांचवें दिन भी स्टॉल खाली पड़े हैं। प्रशासन की ओर से टेंडर कर दिया गया है। लेकिन प्रशासन को मैदान की स्थिति की जानकारी ही नहीं है। - हर्ष ऑवरोय, अध्यक्ष, दाड़ी व्यापार मंडलबचपन से ही मेला देखते आए हैं। पहले के मुकाबले अब की स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। प्लॉट महंगा होने के कारण महंगाई बढ़ने के चलते कम संख्या में लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं। मैदान में काफी प्लॉट खाली पड़े हैं। - नवनीत, कारोबारीशनिवार को ही मेले में दुकान लगाने पहुंचे हैं। बारिश के चलते मैदान दलदल बना हुआ है। इसके कारण मैदान में निकलने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि मौसम अच्छा रहा तो आने वाले समय में अच्छा कारोबार हो सकता है। - सुदिति, कारोबारीशाम को लोगों की भीड़ बढ़ते ही सड़क लगाता रहा हल्का हल्का जामशाम के समय दाड़ी मैदान में लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी, जिससे आसपास की सड़क पर हल्का-हल्का जाम देखने को मिला। मैदान के बाहर सड़क तक दुकानें सजने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम साफ और सुखद होने के कारण मैदान में लोगों की संख्या में और वृद्धि हुई, और अधिक लोग बाहर निकलकर सैर-सपाटा और खरीदारी करने लगे। इस दौरान दुकानों की वजह से लोग सड़क पर चलने के लिए मजबूर हो गए, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और हल्का-हल्का जाम लग गया। सड़क पर मौजूद लोगों को लगातार वाहनों से टकराने का डर बना रहा, और उन्हें अपने रास्ते पर ध्यान देना पड़ रहा था। इसके बावजूद, कई परिवार और युवा भीड़ का आनंद लेने के लिए मैदान में रुके रहे और दुकानों पर खरीदारी करते हुए समय बिताया। मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सड़क पर दुकानें, मेला मैदान खाली #ShopsOnTheRoad #FairGroundEmpty #SubahSamachar