Kanjak: सामाजिक सौहार्द का संदेश देती है फिल्म कंजक , यहां जानें कैसी है यह शार्ट फिल्म?

समय चाहे कोई भी हो, सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द की कहानियां पाठकों और दर्शकों को सदैव प्रेरित करती रही हैं। विशेषकर वे कहानियां, जिनका अंत झकझोर देने वाला हो। प्रख्यात साहित्यकार सच्चिदानंद जोशी की कहानी कंजक इसी श्रेणी की एक मर्मस्पर्शी रचना है। मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत इस कहानी को निर्देशक राहुल यादव ने बड़ी कुशलता से कैमरे के लेंस में उतारा है। मूल कहानी में किए कुछ बदलाव फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से सिनेमा की बारीकियां सीखने वाले राहुल यादव पहली बार किसी साहित्यिक कृति पर लघु फिल्म लेकर आए हैं। निर्देशक राहुल यादव के अनुसार, फिल्मांकन की जरूरतों को देखते हुए सच्चिदानंद जोशी की मूल कहानी में कुछ परिवर्तन किए गए हैं, लेकिन फिल्म की मूल आत्मा को अक्षुण्ण रखा गया है। एक प्रख्यात लेखक होने के साथ-साथ श्री जोशी एक मंझे हुए अभिनेता भी हैं। फिल्म 'कंजक' में उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है, जबकि उनकी पत्नी, अभिनेत्री मालविका जोशी ने इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभाई है। सद्भाव और सौहार्द का संदेश देती यह फिल्म कला और पारिवारिक सहभागिता का एक सुंदर उदाहरण है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanjak: सामाजिक सौहार्द का संदेश देती है फिल्म कंजक , यहां जानें कैसी है यह शार्ट फिल्म? #Entertainment #National #ShortFilmKanjak #DirectorRahulYadav #WriterSachchidanandJoshi #SachchidanandJoshiStoryKanjak #SubahSamachar