Delhi: किशनगढ़ में गोली चली, लाइसेंसी बंदूक संभालते समय ड्राइवर से हुई चूक, मालिक घायल

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह घटना 11 अगस्त को हुई, जब किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से गोली चलने और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो वसंत कुंज के निवासी हैं। महेंद्र सिंह अपने ड्राइवर मोनू कुमार के साथ किशनगढ़ मोटर मार्केट आए थे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि महेंद्र सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक साथ लाए थे और उन्होंने उसे अपने ड्राइवर मोनू कुमार को संभालने के लिए दी थी। इसी दौरान, बंदूक संभालते समय मोनू कुमार से गलती से गोली चल गई, जो सीधे महेंद्र सिंह के कंधे में जा लगी। गोली लगने की घटना के तुरंत बाद ड्राइवर मोनू कुमार घायल महेंद्र सिंह को फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी ड्राइवर मोनू कुमार को हिरासत में ले लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 03:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: किशनगढ़ में गोली चली, लाइसेंसी बंदूक संभालते समय ड्राइवर से हुई चूक, मालिक घायल #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #DelhiCrime #SubahSamachar