एपल: 1 लाख रुपये की सैलरी में खरीदना चाहते हैं आईफोन 18 प्रो? जानिए जेब पर कितना बोझ डालेगा नया फोन

भारत में एपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। देश भर में इन नए मॉडल्स को खरीदने के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन 1 लाख रुपये की मासिक सैलरी पाने वाले नौकरीपेशा लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना बजट बिगाड़े इस महंगे गैजेट को खरीदा जा सकता है आइए, जानते हैं 1 लाख रुपये की सैलरी में आईफोन 18 प्रो को खरीदने से आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ेगा। आईफोन 18 प्रो की कीमतें भारत में आईफोन 18 प्रो के 256 जीबी वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। स्टोरेज के आधार पर इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं: 512 जीबी मॉडल: 1,89,900 रुपये 1 टीबी मॉडल: 2,39,900 रुपये 2 टीबी मॉडल: 3,14,900 रुपये यह फोन ग्राहकों के लिए चार शानदार रंगों- ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर, और बरगंडी में उपलब्ध है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 13:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एपल: 1 लाख रुपये की सैलरी में खरीदना चाहते हैं आईफोन 18 प्रो? जानिए जेब पर कितना बोझ डालेगा नया फोन #TechDiary #Technology #National #Iphone18Pro #Iphone18ProPrice #Iphone18ProEmi #SubahSamachar