UP: कुत्ते के काटने से घायल बच्चे से 4 दिन बाद मिलने पहुंचीं प्रो. श्रद्धा सिंह, परिजनों के सामने हाथ जोड़े
Varanasi News: बीएचयू की जोधपुर कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे पर पालतू कुत्ते के हमले के मामले में चार दिन बाद हिंदी विभाग की प्रो. श्रद्धा सिंह रविवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। उन्होंने घायल बच्चे अभिनव और उसके माता-पिता से मुलाकात कर घटना पर माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में कुत्ता नहीं रखने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने कुत्ते के टीकाकरण का कार्ड भी दिखाया। अभिनव के पिता और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेमाराम ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह वह अपने दोनों बेटों 11 वर्षीय अभिनव और 13 वर्षीय हर्ष के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वॉक के दौरान हर्ष आगे निकल गया, जबकि अभिनव पिता के साथ था। प्रेमाराम ने छोटे बेटे को घर जाने के लिए कहा और बड़े बेटे को लेने आगे बढ़ गए। इसी दौरान हिंदी विभाग की प्रो. श्रद्धा सिंह के पालतू कुत्ते ने अभिनव पर हमला कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 10:55 IST
UP: कुत्ते के काटने से घायल बच्चे से 4 दिन बाद मिलने पहुंचीं प्रो. श्रद्धा सिंह, परिजनों के सामने हाथ जोड़े #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
