कोई ऐसे आदमी से शादी नहीं करेगा… श्रेया कालरा ने लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा पर कसा तंज; फैंस ने किया ट्रोल
बीते दिनों जब हर्षद चोपड़ा रियलिटी शो लॉकअप 2 में शामिल हुए तो उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज सबके सामने खोला। यह राज जानकर फैंस भी दंग थे। वहीं एक दूसरी प्रतियोगी श्रेया कालरा लॉकअप 2 में हर्षद को लेकर अजीब बयान दे रही हैं। उनका कहना है कि जिस तरह का व्यवहार हर्षद का है, ऐसे में कोई लड़की उनसे शादी नहीं करेगी। इस बात से हर्षद के फैंस नाराज हो गए हैं और श्रेया को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। श्रेया ने हर्षद को घमंडी बताया एक वायरल वीडियो में श्रेया लाॅकअप 2 की एक प्रतियोगी से कहती हैं, हर्षद का सीरियल नहीं चला, उसने सोचा शो में आएगा तो फैंस से कनेक्ट हो जाएगा। वह बहुत घमंडी है, बाहर भी उसका ऐसा ही व्यवहार है। कोई ऐसे आदमी से शादी नहीं करेगा। यह बात हर्षद चोपड़ा के फैंस को चुभ गई। उन्होंने श्रेया को जमकर ट्रोल किया, साथ ही जता दिया कि हर्षद टीवी के हिट और पसंदीदा एक्टर हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 07:59 IST
कोई ऐसे आदमी से शादी नहीं करेगा… श्रेया कालरा ने लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा पर कसा तंज; फैंस ने किया ट्रोल #Television #National #ShreyaKalra #ShreyaKalraAtLockUpp2 #LockUpp2 #Bollywood #SubahSamachar
