Rudraprayag News: धरने को श्री केदार सभा का समर्थन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फोटोकेदारनाथ/फाटा। बदरी-केदार मंदिर समिति में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण की मांग के लिए बृहस्पतिवार को भी धरना जारी है। श्रीकेदार सभा ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए तहसीलदार ऊखीमठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सभा ने कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए वन टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था शीघ्र लागू करने का आग्रह किया।श्रीकेदार सभा के अध्यक्ष पं. राजकुमार तिवारी और महामंत्री पं. डॉ. राजेंद्र प्रसाद तिवारी की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में वर्षों से केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ सहित अन्य मंदिरों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें 10 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उधर अस्थायी कर्मचारियों ने केदारनाथ, गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण, गुप्तकाशी, कालीमठ, ऊखीमठ, तुंगनाथ, रुद्रप्रयाग में भी धरना दिया। कर्मचारियों ने रविवार तक मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: धरने को श्री केदार सभा का समर्थन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन #ShriKedarSabhaExtendsSupportToTheProtest;MemorandumSubmittedToTheChiefMinister #SubahSamachar