Explainer: क्या है राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, कब-किसने-कैसे किया गठन; कौन बना सदस्य, विवाद किन चेहरों पर?

राम मंदिर के चढ़ावे में हुए करोड़ों रुपये के गबन और इसे लेकर हालिया समय में हुई कार्रवाई को लेकर पहली बार राम मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले 'राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' ने बयान जारी किया है। ट्रस्ट ने पुष्टि की है कि उसके महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि अगली बैठक में इन इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की तरफ से दान की गई चांदी की ईंटें, आभूषण, आदि हिसाब के साथ सुरक्षित हैं। राम मंदिर को लेकर हुए खुलासों को अब करीब तीन हफ्ते हो चुके हैं। हालांकि, ट्रस्ट की तरफ से इस विवाद पर कोई बयान नहीं दिया गया। अलग-अलग समय पर इसके सदस्य जरूर मीडिया से मुखातिब हुए, लेकिन ट्रस्ट की इस विवाद को लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई। इस बीच राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहचान, इसके सदस्य और इसकी कार्यशैली से भी बड़ी संख्या में लोग अनजान ही रहे हैं। हाल ही में इन विवादों के बीचट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई। खासकर चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफों और पहले से रिक्त एक ट्रस्टी पद को मिलाकर ट्रस्ट के तीन अहम पद खाली हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में वर्तमान ट्रस्ट भंग कर उसके पुनर्गठन की संभावना बन सकती है।सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के साथ भविष्य में तिरुपति और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर अधिक पेशेवर प्रशासनिक व्यवस्था लागू हो सकती है। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की तैनाती की जा सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 02:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: क्या है राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, कब-किसने-कैसे किया गठन; कौन बना सदस्य, विवाद किन चेहरों पर? #IndiaNews #National #ShriRamJanmbhoomiTeerthKshetraTrust #RamMandirTrust #RamMandirTrustWorking #AyodhyaRamMandir #RamMandirTrustee #ChampatRai #AnilMishra #RamMandirDonationScam #AmarujalaExplainer #Exclusive #SubahSamachar