Panipat News: द्वादशी पर चुलकाना धाम में उमड़ेे श्याम भक्त

समालखा। चुलकाना धाम में चल रहे श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और धाम बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी शनिवार को बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंधन ने 21 फरवरी को शुरू यात्रा में अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का दावा किया है। फाल्गुन द्वादशी पर बाबा के दर्शन के लिए भक्त शुक्रवार आधी रात को ही मंदिर में पहुंच गए। कोई पैदल यात्रा तो कोई अपने वाहनों में पहुंचा। बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुले रहे। तड़के ही मंदिर के एक और तीन नंबर गेट पर भक्तों की लंबी कतार लग गई। पैदल यात्राओं के आने पर चुलकाना आने वाले साताें रास्तों पर पूरा दिन हुजूम लगा रहा। मेले में बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया और जमकर खरीदारी की। कमेटी प्रधान रोशन छोक्कर व ग्राम पंचायत सरपंच सतीश छौक्कर ने रोडवेज अधिकारियों और उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से भक्तों के आवागमन की बेहतर व्यवस्था संभव हो सकी। ब्यूरोरविवार को भी रहेगा उत्सवतीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव वीरवार को शुरू हुआ था। एकादशी और द्वादशी पर बाबा के दर्शनों का विशेष महत्व होता है। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में मेला इस बार चार दिल तक चलेगा। मंदिर के प्रधान रोशन लाल छौक्कर ने बताया कि रविवार को भी बाबा के दर्शनों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सहकारिता मंत्री ने सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कीसहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को चुलकाना धाम में श्याम काबा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पुजारियों और श्रद्धालुओं ने सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चुलकाना धाम प्रदेश की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आकर श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर आकर व्यक्ति को नई ऊर्जा और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 03:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: द्वादशी पर चुलकाना धाम में उमड़ेे श्याम भक्त #ShyamDevoteesGatheredInChulkanaDhamOnDwadashi #SubahSamachar