सिख जत्थेबंदियों का सरकार को अल्टीमेटम: मांगें न मानीं तो इस दिन अंबाला करेंगे कूच, चंडीगढ़ में की प्रेसवार्ता

अंबाला में 13 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न जत्थेबंदियों ने 25 अगस्त को विशाल एकत्रीकरण का एलान किया है। यह एकत्रीकरण अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब में होगा। जत्थेबंदियों ने प्रशासन से अपनी मांगों पर तुरंत अमल करने की अपील की है। आज चंडीगढ़ के किसान भवन में इसको लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। नेताओं ने बताया कि 7 अगस्त को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में हरसिमरन मंड ने सिख नौजवानों पर कथित तौर पर गाड़ी चढ़ाई और संगत से दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कार्रवाई के बजाय सिख नौजवानों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। 13 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) और अन्य संगत ने इस ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई। प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें बड़ी संख्या में संगत घायल हुई और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जत्थेबंदियों ने इस कार्रवाई को पुलिस अत्याचार बताया है। प्रमुख मांगें हरसिमरन मंड के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के तहत उसकी गिरफ्तारी। 13 अगस्त को सिख जत्थेबंदियों और संगत पर दर्ज झूठे मुकदमों को बिना शर्त रद्द किया जाए। साथ ही, गिरफ्तार नौजवानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। आगामी रणनीति यदि प्रशासन मांगों पर अमल नहीं करता, तो 25 अगस्त को अंबाला में विशाल एकत्रीकरण होगा। इसमें अगले संघर्ष की रूपरेखा तय होगी। इसे सफल बनाने के लिए निहंग सिंह जत्थेबंदियों, किसान यूनियनों और अन्य सिख संप्रदायों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। लाखों लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 16, 2026, 15:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सिख जत्थेबंदियों का सरकार को अल्टीमेटम: मांगें न मानीं तो इस दिन अंबाला करेंगे कूच, चंडीगढ़ में की प्रेसवार्ता #CityStates #Chandigarh-haryana #Ambala #Haryana #SikhGroupsUltimatum #SubahSamachar