Sikkim Tunnel Rescue Ops: सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें; विधानसभा में मौन; PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शवों को पास के अस्पतालों में भेज दिया गया है। वहीं, सुरंग में फंसे अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 3:09 बजे ममरिंग स्थित समारदुंग सुरंग में हुआ। यह सुरंग तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के तहत पटेल इंजीनियरिंग द्वारा बनाई जा रही है। #WATCH | Gangtok, Sikkim: Rescue operations are underway in Sikkim's Namchi district after a tunnel collapsed, trapping at least 12 workers. More details awaited. (Source: Sikkim government) pic.twitter.com/DTWs7KLtDa — ANI (@ANI) July 20, 2026 जानकारी के अनुसार बचाव अभियान में नामची जिला प्रशासन, एनएचपीसी, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। Gangtok, Sikkim: Seven deaths have been confirmed in a tunnel incident at NHPC Teesta Stage VI project in Namchi. Bodies were sent to nearby hospitals, while rescue teams continue efforts to evacuate workers trapped inside the under-construction tunnel. pic.twitter.com/m5IhyiQL1o — IANS (@ians_india) July 21, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 08:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sikkim Tunnel Rescue Ops: सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें; विधानसभा में मौन; PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी #IndiaNews #National #SikkimNamchiTunnel #RescueOperation #NhpcTeestaStage #NhpcTeestaStageViProject #WorkersTraps #SikkimTunnelCollapse #SikkimTunnelAccident #SubahSamachar