Silver Rate: चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट से तनाव में आए निवेशक, मनोचिकित्सक से साध रहे संपर्क
चांदी के भाव में बेहिसाब बढ़त के बाद रिकॉर्ड गिरावट से खरीदारों का मानसिक तनाव बढ़ रहा है। वित्तीय जानकारों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर निवेशक मनोवैज्ञानिकों से संपर्क कर रहे हैं। बरेली में सप्ताह भर में आठ लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके तनाव से निजात पाने के उपाय पूछे हैं। जिला अस्पताल स्थित मनकक्ष के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक, पिछले करीब साल भर से सोने-चांदी के भाव तेजी से बढ़े। सामान्य निवेशकों से इतर तमाम आम लोगों ने 'फियर ऑफ मिसिंग आउट (फोमो)' यानी कहीं मौका निकल न जाए इस फेर में गाढ़ी कमाई से आर्थिक क्षमता के अनुरूप चांदी खरीद ली। कई लोग ऐसे रहे जो लगातार कीमत में और बढ़त का इंतजार करते रहे जब भाव करीब चार लाख पहुंचे तब खरीदारी की। चार लाख का आंकड़ा छूने के बाद चांदी के भाव 2.60 लाख रुपये प्रतिकिलो तक आ गए हैं। ऐसे में इन निवेशकों को डर सताने लगा है कि जल्दबाजी का सौदा कहीं भारी न पड़े। अन्य कार्यों के लिए सहेज कर रखे गए रुपये चांदी में निवेश करने वालों की स्थिति ज्यादा खराब है। नींद न आने से अन्य शारीरिक और व्यावहारिक परेशानियां हो रही हैं। इसमें चिड़चिड़ापन, आक्रामकता, अकेलापन, उदासी, चिंता, आत्मक्षति की स्थिति है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 02:13 IST
Silver Rate: चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट से तनाव में आए निवेशक, मनोचिकित्सक से साध रहे संपर्क #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Stress #Investors #SilverRateToday #Silver #GoldRate #Business #SubahSamachar
