इंडिगो फ्लाइट में हंगामा: घंटो तक रनवे पर फंसे 200 से ज्यादा यात्री, उड़ान के लिए क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार?

चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में मंगलवार को सवार यात्रियों की यात्रा खराब अनुभव में बदल गई। तकनीकी खराबी और क्रू बदलाव के कारण फ्लाइट कई घंटे लेट रही, जिससे 200 से ज्यादा लोग बिना ठीक से वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। घबराए यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यात्रियों ने देरी का कारण जानने की कोशिश की, जबकि एयरलाइन ने रिफ्रेशमेंट और जानकारी देकर स्थिति संभालने की कोशिश की। इतना ही नहीं विमान में सवार यात्रियों को कई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। फ्लाइट की अनजानी देरी के कारण यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस भी हुईऔर यह घटना सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गई। वीडियो में दिखाया गया है कि सवार यात्रियों ने क्रू से लगातार फ्लाइट की देरी का कारण पूछा। ये भी पढ़ें:-आयरन बीम, ब्रह्मोस से तेज मिसाइल और ट्रेड डील: इस्राइल से क्या हासिल कर सकता है भारत, PM का दौरा कितना अहम एक यात्री बोला- हम सांस नहीं ले पा रहे वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा गया किएक यात्री ने कहा कि एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद-चालू हो रही थी, हम सांस नहीं ले पा रहे थे। आप हमारी सुन रहे थे लेकिन अब पुलिस बुला दी। वहींदूसरे यात्री ने कहा कि हम कितने समय से इंतजार कर रहे हैं, हम इतनी देर नहीं बैठ सकते। विमान में सवाल थे 200 से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो और यात्रियों की पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट में 200 से ज्यादा लोग चार घंटे से अधिक समय तक बिना उचित वेंटिलेशन और भोजन के फंसे रहे। इसके साथ हीमगेश्वरन एलुमलाई नामक एक यात्री ने इसपर लिखा कि 7 बजे से हमारी फ्लाइट लेट हो रही है, किसी को पता नहीं कि क्यों। थोड़ी जानकारी तो दें। ये भी पढ़ें:-क्या है हेक्सागॉन अलायंस: भारत को क्यों इसका हिस्सा बनाना चाहता है इस्राइल, पश्चिम एशिया के लिए क्या है मकसद इंडिगो की प्रतिक्रिया वहीं इस मामले में इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट को मिनर तकनीकी खराबी के कारण वापस खड़ाकरना पड़ा। इस दौरान कोकपिट क्रू की ड्यूटी समय सीमा पूरी हो गई, जिससे क्रू को बदलना पड़ा और फ्लाइट और भी लेट हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने यात्रियों को रिफ्रेशमेंट देने और समय-समय पर जानकारी साझा करके असुविधा कम करने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट अंततः चेन्नई से लगभग दोपहर 1 बजे रवाना हुई। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंडिगो फ्लाइट में हंगामा: घंटो तक रनवे पर फंसे 200 से ज्यादा यात्री, उड़ान के लिए क्यों करना पड़ा लंबा इंतजार? #IndiaNews #National #ChennaiAirport #ChennaiSingaporeFlight #IndigoPlane #RuckusInIndigo #PassengersStrandedOnTheRunway #RuckusInThePlane #SubahSamachar