Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचे गायक मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- मैं बहुत भाग्यशाली हूं
प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने आज बाबा महाकाल के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने उज्जैन स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिए। आरती के दौरान मीका भक्तिभाव में डूबे नजर आए। मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। दर्शन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए मीका सिंह ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आज महाकाल के दर्शन हुए। आरती का अनुभव अद्भुत था। गायक ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और भव्य माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण और प्यारा है। उन्होंने आगे कहा कि वे अपने परिवार और प्रशंसकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं और जब भी मौका मिलता है, यहां जरूर आते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 08:57 IST
Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचे गायक मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- मैं बहुत भाग्यशाली हूं #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MikaSingh #MahakaleshwarTemple #BhasmaAarti #UjjainBabaMahakal #BollywoodSinger #SubahSamachar
