पंजाब में 25 जून से एसआईआर: 83.69 फीसदी हुई प्री मैपिंग,1 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
SIR in Punjab: पंजाब में 25 जून से मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का काम शुरू हो जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। एसआईआर से पहले इसी संदर्भ पंजाब में चल रहे प्री मैपिंग का काम भी 83.69 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बीएलओ एन्युमरेशन फॉर्म लेकर घर-घर तक जाएंगे। इसके लिए 24453 बीएलओ, 2476 सुपरवाइजर, 117 ईआरओ और 234 एईआरओ का सरकारी अमला भी तैयार है। इस सारी प्रक्रिया में दावे, आपत्तियों और नोटिस का दौर भी चलेगा। इस दौरान योग्य व्यक्तियों को मतदाता सूचियों में शामिल किया जाएगा और अयोग्यों को बाहर। इस सारी प्रक्रिया के बाद 1 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को पूरी पारदर्शी तरीके से निपटाया जाएगा। उनके अनुसार कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा पंजाब राज्य में एसआईआर करवाने संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मित्रा ने कहा, दोहरा वोट रखना भारत संविधान के अनुसार अपराध है, जिसके लिए एक साल तक की कैद की सजा है। उन्होंने कहा, सभी मतदाता इस प्रक्रिया में बीएलओ को पूरा सहयोग करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:25 IST
पंजाब में 25 जून से एसआईआर: 83.69 फीसदी हुई प्री मैपिंग,1 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची #CityStates #Punjab #Chandigarh #Chandigarh-punjab #SirInPunjab #SubahSamachar
