SIR List 2026: एक लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े, 14 हजार नाम कटे; गाजीपुर में तीन गुना बढ़े युवा मतदाता

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। इस बार 1,01,719 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 14,496 नाम सूची से हटाए गए। जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 2630012 वोटर हैं। इसमें पुरुष 1429806, महिला 1200171 और थर्ड जेंडर के 35 वोटर हैं, जबकि बीते 6 जनवरी को हुए आलेख्य प्रकाशन में कुल वोटरों की संख्या 2542789 थी। इसमें 1384982 पुरुष, 1157773 महिला और 46 थर्ड जेंडर वोटर थे। वहीं मुहम्मदाबाद में सबसे ज्यादा और गाजीपुर विधानसभा में सबसे कम मतदाता बढ़े हैं। यह जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान 6,55,086 मतदाताओं को नोटिस जारी किया था। इनमें से 5,468 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते उनके नाम अंतिम सूची से हटा दिए गए। डीएम ने बताया कि अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 26,30,012 हो गई है, जिसमें 14,29,806 पुरुष, 12,00,171 महिलाएं और 35 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बताया कि पुनरीक्षण के दौरान न सिर्फ सूची को शुद्ध किया गया, बल्कि जेंडर रेशियो में भी सुधार हुआ है। यह 836 से बढ़कर 839 हो गया, जबकि ईपी रेशियो 57 प्रतिशत से बढ़कर 58.95 प्रतिशत पहुंच गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




SIR List 2026: एक लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े, 14 हजार नाम कटे; गाजीपुर में तीन गुना बढ़े युवा मतदाता #CityStates #Ghazipur #Varanasi #VoterList2003 #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar