SIR Prayagraj : अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होंगे 3.23 लाख नए मतदाता, सभी आवेदन निस्तारित

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसमें 3,23,235 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे। नए मतदाता बनने के लिए आवेदनों का निस्तारण पूरा किया जा चुका है और अब अंतिम वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। एसआईआर के तहत अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व मृतक (एएसडी) श्रेणी में 11.56 लाख मतदाताओं को चिह्नित किया गया था जिनके नाम छह जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। इसके बाद नए मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया गया और अधिक से अधिक लोगों से इसके लिए फॉर्म-6 भरकर जमा करने की अपील की गई। इस दौरान 3,23,236 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरे। इनमें से केवल एक फॉर्म का निस्तारण अवशेष रह गया। बाकी आवेदनों को निस्तारण कर दिया गया। मतदाता बनने के लिए 158 अनिवासीय भारतीयों ने फॉर्म-6 ए जमा किए हैं और इनका भी शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। नाम विलोपन के लिए 11,199 फॉर्म-7 जमा किए गए थे और इन सभी को निस्तारित किया जा चुका है। इसके अलावा 80 हजार 56 मतदाताओं ने नाम, पिता का नाम आदि में संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा किए थे। इनमें से आठ हजार 36 का निस्तारण कर दिया गया है। विधानसभावार निस्तारित आवेदनों की संख्या विधानसभा - फॉर्म 6 - फॉर्म 6 ए - फॉर्म 7 - फॉर्म 8 फाफामऊ - 34279 - 2 - 698 - 5934 सोरांव - 30284 - 1 - 369 - 5609 फूलपुर - 27300 - 2 - 495 - 6121 प्रतापपुर - 24334 - 0 - 581 - 6169 हंडिया - 23118 - 2 - 565 - 4508 मेजा - 18792 - 0 - 494 - 3676 करछना - 19442 - 0 - 350 - 4180 इलाहाबाद पश्चिम - 38758 - 40 - 1275 - 13428 इलाहाबाद उत्तर - 32125 - 38 - 2034 - 11094 इलाहाबाद दक्षिण - 45984 - 73 - 2930 - 14897 बारा - 14433 - 0 - 419 - 3235 कोरांव - 14386 - 0 - 989 - 1185

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




SIR Prayagraj : अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होंगे 3.23 लाख नए मतदाता, सभी आवेदन निस्तारित #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #SirPrayagraj #PrayagrajNews #SirVoterList2003 #SubahSamachar