एसआईआर मतदाता सूची से नाम घटाने नहीं बल्कि त्रुटि रहित बनाने की प्रक्रिया : डीसी

झज्जर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अपडेट और विश्वसनीय बनाना है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि एसआईआर किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाने की प्रक्रिया नहीं है। अधिकारी ने बताया कि एसआईआर मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरी प्रविष्टियों और स्थानांतरित मतदाताओं की पुरानी जानकारी को अपडेट करने की वैधानिक प्रक्रिया है। एसआईआर के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करने के साथ-साथ मतदाता सूची में आवश्यक सुधार भी किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। सही मतदाता सूची से चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनती है।इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के नागरिकों से अपील कि वे एसआईआर अभियान में सहयोग करें और अपनी मतदाता संबंधी जानकारी को सही एवं अपडेट करवाएं।एसआईआर का मुख्य उद्देश्य- मृत व्यक्तियों के नाम हटाना-दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करना-स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना- नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना- वोटर लिस्ट को शुद्ध व अपडेट बनाना।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एसआईआर मतदाता सूची से नाम घटाने नहीं बल्कि त्रुटि रहित बनाने की प्रक्रिया : डीसी #SIR:ProcessToMakeTheVoterListError-free #NotToRemoveNames:DC #SubahSamachar