Uttarakhand: एसआईआर के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों मंडलायुक्त जिलों की फील्ड विजिट कर ऐसे पोलिंग बूथ का भ्रमण करें जहां अन कलेक्टेबल श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की संख्या अधिक है। उन्होंने निर्देश दिए मंडलायुक्त, डीईओ, ईआरओ के जांच की गई एसएसडी सूची की भी समीक्षा करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारी अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक(एएसडी) सूची में शामिल मतदाताओं के गणना फार्म पर यथोचित टिप्पणी अवश्य अंकित करें। ऐसी प्रत्येक टिप्पणी पर बीएलओ सहित बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों के हस्ताक्षर भी लें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ये भी निर्देश दिए कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए। प्रदेश में 70 ईआरओ के साथ ही 800 एईआरओ की भी तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नोटिस फेज में किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो। ये भी पढे़ंUttarkashi:हर्षिल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से दहशत,पांच रातों से सोए नहीं गांव के लोग उन्होंने निर्देश दिए कि पहाड़ी क्षेत्रों में दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाने के लिए रोस्टर तैयार किया जाएं। मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अतिरिक्त नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर का रोस्टर तैयार किया जाए। बैठक में कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरुप, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास शामिल हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: एसआईआर के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Sir #SirUttarakhand #UttarakhandDivisionalCommissioners #SubahSamachar