खेलकूद: रग्बी में सिरमौर, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में बिलासपुर जीता, टेबल टेनिस-शतरंज में कांगड़ा विजेता
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में आयोजित चार दिवसीय 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल और हैंडबॉल में बिलासपुर, हॉकी में सोलन, फुटबॉल में किन्नौर और रग्बी में सिरमौर की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। हॉकी में सोलन की टीम विजेता रही, जबकि सिरमौर उपविजेता बना। बास्केटबॉल में बिलासपुर ने पहला और मंडी ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल में किन्नौर विजेता और सिरमौर उपविजेता रहा। हैंडबॉल में बिलासपुर ने पहला, जबकि ऊना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रग्बी में सिरमौर की टीम विजेता बनी। मार्च पास्ट में सोलन ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जिला परिषद सदस्य भगानी शिवानी मेहरा और रुकमणि देवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल और स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 20:47 IST
खेलकूद: रग्बी में सिरमौर, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में बिलासपुर जीता, टेबल टेनिस-शतरंज में कांगड़ा विजेता #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Sirmour #Hamirpur(himachal) #HimachalSports #SubahSamachar
