सीतापुर: प्रेम प्रसंग में पिता की गोली मारकर हत्या, विवाहित पुत्री ने प्रेमी संग किया था विवाह, चल थी नाराजगी
सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के मातिनपुरवा गांव के पास मंगलवार देर रात एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व आरोपी अलग अलग बिरादरी के हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के एक गांव निवासी आरख बिरादरी के विजय विक्रम (48) को बदलू राठौर ने मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बदलू की पुत्री का लखीमपुर निवासी एक युवक से एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। विजय विक्रम का पुत्र बदलू की पुत्री को छह माह पूर्व लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से बदलू नाराज़ था। बदलू ने देर रात विजय विक्रम को अकेला पाकर मातिनपुरवा मार्ग के पास विजय विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश जारी है। अपराधिक है बैकग्राउंड एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी बदलू व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदलू इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। बदलू के समधी विजय विक्रम पर भी पूर्व में कई मुकदमे दर्ज थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 05, 2026, 03:51 IST
सीतापुर: प्रेम प्रसंग में पिता की गोली मारकर हत्या, विवाहित पुत्री ने प्रेमी संग किया था विवाह, चल थी नाराजगी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Sitapur #MurderInSitapur #MurderInLoveAffair #MurderInLoveMarriage #SubahSamachar
