Union Budget 2026: सीतारमण के नाम सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, 800 शब्दों में सबसे छोटी स्पीच
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठ बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर चुकी हैं और आजवह नौवीं बार बजट पेश कर रही हैं। अपने आठवें बजट के दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे 17 मिनट यानी 77 मिनट तक भाषण दिया था। 2024 में आम चुनाव होने के कारण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था, जिसमें वित्त मंत्री का भाषण लगभग 56 मिनट का रहा। चुनाव के बाद मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई, जिसके बाद 23 जुलाई 2024 को पूर्ण बजट पेश किया गया। इस दौरान सीतारमण का बजट भाषण करीब 1 घंटे 25 मिनट तक चला। इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने 2023-24 के लिए 87 मिनट का बजट भाषण पढ़ा था। 2019 में उनका बजट भाषण 2 घंटे 17 मिनट का था। 2022 में वह 92 मिनट तक बोलीं थीं। किस वित्त मंत्री ने दिया सबसे लंबा बजट भाषण निर्मला सीतारमण के नाम भारतीय इतिहास में सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड दर्ज है। केंद्रीय बजट 2020 के दौरान उनका भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा रहा, जो 2 घंटे 42 मिनट तक चला। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2019 में दिए गए 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, दिवंगत अरुण जेटली का 2014 का बजट भाषण 2 घंटे 10 मिनट का था। अब जानते हैं कि पिछले वर्षों में किस नेता ने अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण दिया। साल 2019 में दो घंटे 17 मिनट बोलीं वित्त मंत्री साल 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अपना पहला बजट पेश किया। इसी भाषण के साथ उन्होंने सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड बना दिया, जो 2 घंटे 17 मिनट तक चला। अगले साल उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट तक भाषण दिया। खास बात यह रही कि उनका भाषण उस दिन पूरा भी नहीं हो पाया स्वास्थ्य कारणों से उन्हें भाषण बीच में छोटा करना पड़ा और बजट के दो पेज पढ़ना बाकी रह गया था। इसके बाद 2021-22 में उनका बजट भाषण 100 मिनट का रहा, जबकि 2022-23 के बजट में उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक भाषण दिया। जसवंत सिंह के नाम भी रहा सबसे लंबा बजट भाषण निर्मला सीतारमण से पहले सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड भाजपा नेता जसवंत सिंह के नाम था। साल 2003 में उन्होंने करीब 2 घंटे 15 मिनट लंबा बजट भाषण दिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 13:40 IST
Union Budget 2026: सीतारमण के नाम सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, 800 शब्दों में सबसे छोटी स्पीच #Business #National #UnionBudget #Budget #Budget2026 #NirmalaSitharaman #BudgetSpeech #SubahSamachar
