Noida News: नहीं सुधरे हालात, रक्षा एडेला में लगातार दूसरे दिन गिरा प्लास्टर

- 20वीं मंजिल से टूटा हिस्सा 11वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी में गिरामाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी की निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अब और गंभीर होते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन प्लास्टर गिरने की घटना ने निवासियों में डर का माहौल बना गया है। बुधवार को जे टावर में प्लास्टर गिरा था, जबकि बृहस्पतिवार को डी टावर की बालकनी में बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। गनीमत रही कि उस समय बालकनी खाली थी।बृहस्पतिवार को टावर डी के फ्लैट संख्या 1101 में यह घटना हुई। फ्लैट मालिक सर्वेश त्रिवेदी ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे अचानक बालकनी से तेज आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा गिरा हुआ था। छानबीन करने पर पता चला कि प्लास्टर का टुकड़ा 20वीं मंजिल से टूटा था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सोसाइटी के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार बिल्डर और एओए से शिकायत की गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।निवासी अमित कुमार ने बताया कि अब बच्चों को नीचे खेलने भेजने में भी डर लगता है। कभी भी प्लास्टर गिरने की आशंका बनी रहती है। वहीं पूजा ने कहा कि बारिश के बाद दीवारों की हालत और खराब हो गई है कई जगह दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। फरवरी, अप्रैल और जून में भी अलग-अलग टावरों की बाहरी दीवारों और कॉमन एरिया में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण के दौरान गुणवत्ता से समझौता किया, जिसका खामियाजा अब लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।15 से अधिक सोसाइटियों में हुई घटना, एक की गई जान ग्रेनो वेस्ट की 15 से अधिक सोसाइटियों में अब तक प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें अरिहंत अंबर, अजनारा होम्स, अजनारा ले गार्डन, गौड़ सिटी-1 का 5वें एवेन्यू, रॉयल नेस्ट, सुपरटेक इकोविलेज-1 और 2, पंचशील हाईनिश, ला रेजिडेंशिया आदि शामिल हैं। अरिहंत अंबर सोसाइटी में तो एक हादसे में निवासी की मौत भी हो चुकी है। प्राधिकरण ने उस समय मामले का संज्ञान लेते हुए बिल्डरों को आईआईटी से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 18:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: नहीं सुधरे हालात, रक्षा एडेला में लगातार दूसरे दिन गिरा प्लास्टर #SituationRemainsUnchanged;PlasterFallsForTheSecondConsecutiveDayAtRakshaAdela. #SubahSamachar