Aligarh News: हजियापुर में घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग में छह गिरफ्तार

हजियापुर के गांव हजियापुर में सास-बहू के विवाद के बाद हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में घायल हुए सात लोगों का उपचार कराया गया।पीड़ित लोकेश कुमार ने पत्नी ऋतु रावत, उसकी मां अनीता समेत 11 लोगों के खिलाफ टप्पल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मायके पक्ष के लोग घर में घुस आए और मारपीट, तोड़फोड़ के साथ जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र, भूपेंद्र, कुलदीप, ललित, योगेश और पुनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।सड़क हादसे के बाद बढ़ा था पारिवारिक तनावलोकेश कुमार यूपी पुलिस में तैनात हैं। 18 अप्रैल को गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में उनका दाहिना हाथ और एक पैर कट गया था। परिजनों के अनुसार इसके बाद से घर में पारिवारिक तनाव और गृहक्लेश की स्थिति बनी हुई थी, जिसके बीच यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news crime



Aligarh News: हजियापुर में घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग में छह गिरफ्तार #AligarhNews #Crime #SubahSamachar