UP: छाती की हड्डियां टूटकर फेफड़े में धंसी, श्वांस नली में भर गया खून, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हादसे की गंभीरता बयां की। किसी की छाती की हड्डी टूट गई तो किसी का सिर फट गया। पीछे बैठीं नत्थो देवी तो कुचल गई थीं। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थीं। यही स्थिति लोकेश के साथ भी हुई। सिर में आई गंभीर चोट व अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। झटके से पिंकी का सिर कार से टकराया, जिससे सिर फूट गया और खून बहने से मौत हो गई। विजय व दिनेश की छाती की हड्डी टूटी और फेफड़े में धंस गई।श्वांस नली में खून भर जाने से इन्होंने भी दम तोड़ दिया। सुनीता देवी भी झटके के साथ दो सीटों में फंस गईं थीं। उनकी भी छाती व सिर की हड्डी टूट गई थी। गर्दन की हड्डी में भी चोट आई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 11:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: छाती की हड्डियां टूटकर फेफड़े में धंसी, श्वांस नली में भर गया खून, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान #CityStates #Aligarh #Hathras #UttarPradesh #HathrasRoadAccident #RoadAccidentInHathras #SubahSamachar